• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मैक में आओ साथ चलें अभिभावक -शिक्षक बैठक का आयोजन
Image

मैक में आओ साथ चलें अभिभावक -शिक्षक बैठक का आयोजन

रायपुर । महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज रायपुर (छ.ग.) में आज अभिभावक-शिक्षक बैठक आओं साथ चले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सशक्त संवाद स्थापित करना था।

कार्यक्रम का सफल आयोजन काॅलेज के चेयरमेन रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल एवं सचिव सरिता अग्रवाल जी, प्राचार्य डाॅ. जासमीन जोशी, उप-प्राचार्य डाॅ. श्वेता तिवारी एवं एडमिनिस्ट्रेटर शिवांगी मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। अपने प्रेरक संबोधन में पूर्व चेयरमेन ने कहा कि “विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षक और अभिभावक दोनों ही समान रूप से उत्तरदायी हैं। जब दोनों के बीच सतत संवाद और सहयोग बना रहता है, तभी विद्यार्थी का समुचित बौद्धिक, नैतिक और भावनात्मक विकास संभव होता है।” उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे घर पर बच्चों के अध्ययन, आत्म-अनुशासन और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करें।

पालक को संबोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ. जासमीन जोशी ने कहा कि “आओ साथ चलें” की थीम के अंतर्गत एकजुट होकर अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने हेतु यहाँ एकत्र हुए हैं। यह पैरेंट टीचर मीटिंग केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि सहयोग, समझ और समर्पण का उत्सव है।

“आओ साथ चलें” का संदेश यही है कि हम सब मिलकर आगे बढ़ें, एक-दूसरे का सहयोग करें और बच्चों को वह वातावरण दें जहाँ वे आत्मविश्वास, नैतिकता और ज्ञान के साथ आगे बढ़ सकें। बैठक में विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, उपस्थिति, व्यवहारिक दक्षता तथा पाठ्येतर गतिविधियों में सहभागिता से संबंधित विस्तृत जानकारी अभिभावकों को दी। अभिभावकों ने कॉलेज के शिक्षण वातावरण, शिक्षकों की समर्पित भावना और संस्थान की प्रगतिशील सोच की प्रशंसा की।

यह पूरा कार्यक्रम छ.ग. के रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी थीम पर सजावट किया गया था। साथ ही पालकों के लिए राज्य संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रूचि सचान ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठक विद्यार्थियों के भविष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो शिक्षा प्रणाली में पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत बनाती है। इस अवसर पर मैक काॅलेज के सभी शिक्षक-प्राध्यापकगण उपस्थित रहें।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *