Image

रुपयों से भरी क्रेटा कार पकड़ी गई

करीब तीन करोड़ रुपए बरामद, महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी जब्त — दो संदिग्ध हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

बालोद। जिले में मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई में कोतवाली पुलिस ने रुपयों से भरी क्रेटा कार को पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से करीब तीन करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। यह महाराष्ट्र पासिंग की क्रेटा गाड़ी थी, जिसे पुलिस ने पकड़ीभाट गांव के पास रोककर जांच की।

पुलिस के अनुसार, गाड़ी में दो लोग सवार थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में आरोपी इतनी बड़ी रकम के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम किस स्रोत से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए।

फिलहाल कोतवाली पुलिस ने गाड़ी और नकदी को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस रकम का संबंध किसी चुनावी या अवैध गतिविधि से जुड़ा हुआ है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *