• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ कार्य का किया निरीक्षण
Image

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ कार्य का किया निरीक्षण

गणना प्रपत्र वितरण में तेजी लाने और ऐप में मार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश

अंबिकापुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची अद्यतन कार्य को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक तथा तहसीलदार श्री उमेश बाज भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्रों के वितरण की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने और बीएलओ ऐप में समय पर मार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शहरी क्षेत्र के नेहरू वार्ड क्रमांक 25 सत्तीपारा एवं महामाया वार्ड क्रमांक 37 जरहागढ़ के निरीक्षण के दौरान श्री भोसकर ने बीएलओ से घर-घर विजिट, गणना प्रपत्र वितरण और मतदाताओं की जागरूकता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होना चाहिए। किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र लोधिमा का दौरा किया। यहां उन्होंने बीएलओ को गणना प्रपत्र वितरण में तेजी लाने और बीएलओ ऐप में सभी प्रपत्रों को शत-प्रतिशत मार्क करने के निर्देश दिए।

श्री भोसकर ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सभी कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, गंभीरता और नियमों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि आगामी निर्वाचन के लिए शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार हो सके।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *