• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पेपर लीक कांड पर EOW का शिकंजा: तड़के चार आरआई के घरों पर दबिश
Image

पेपर लीक कांड पर EOW का शिकंजा: तड़के चार आरआई के घरों पर दबिश

अंबिकापुर। आरआई भर्ती परीक्षा 2024 के पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तड़के सुबह अंबिकापुर में चार आरआई के आवासों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सोमवार सुबह की गई।

सूत्रों के अनुसार, जिन आरआई के निवास पर दबिश दी गई उनमें—

महुआपारा निवासी आरआई गौरीशंकर,

फुंदुर्दिहारी निवासी आरआई नरेश मौर्य,

बौरीपारा शिकारी रोड निवासी आरआई धरमसाय लकड़ा,

कोणार्क सिटी निवासी आरआई अभिषेक सिंह

शामिल हैं। चारों अधिकारी फिलहाल अलग-अलग जिलों में पदस्थ हैं और इनका नाम पेपर लीक प्रकरण में शामिल होने के रूप में सामने आया है।

आरआई भर्ती 2024 पेपर लीक मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसके बाद EOW की टीम लगातार जांच में जुटी थी। सोमवार तड़के की गई छापामार कार्रवाई में टीम ने पेपर लीक से संबंधित दस्तावेज़, डिजिटल रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण सामग्री जुटाई है। छापे के बाद से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। EOW बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *