• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 1.70 लाख की नकली करेंसी जब्त
Image

नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 1.70 लाख की नकली करेंसी जब्त

सक्ती। सक्ती और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली नोट खपाने वाले गिरोह का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 1 लाख 70 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।

तेलंगाना पुलिस से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर सक्ती पुलिस ने डभरा और छपोरा क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान नंदलाल जांगड़े, छतराम आदित्य और मनहरण उर्फ सोहन लहरे को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने बिहार के रसीद अहमद से 2 लाख रुपए के नकली नोट खरीदे थे। फेसबुक के जरिए अलग-अलग राज्यों में नकली करेंसी खपाई जा रही थी। आरोपी इससे पहले 30 हजार रुपए की नकली करेंसी बाजार में चला भी चुके थे।

सोहन लहरे के घर से 1.70 लाख के नकली नोट बरामद किए गए। सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तेलंगाना पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां आगे की जांच जारी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *