• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बंदूक की नोक पर किसान के घर लाखों की लूट, 11 परिजन बंधक बने
Image

बंदूक की नोक पर किसान के घर लाखों की लूट, 11 परिजन बंधक बने


कोरबा में आधी रात का आतंक हथियारबंद डकैतों ने किसान परिवार को बनाया निशाना


कोरबा : कोरबा में डकैतों ने एक किसान के घर पर धावा बोलकर आधी रात में लाखों की लूट को अंजाम दिया। नकाबपोश 20 हथियारबंद युवकों ने परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बना लिया, उनके हाथ रस्सी से बांध दिए और मुंह में कागज ठूंसकर एक कमरे में बंद कर दिया। डकैतों ने आलमारी में रखे करीब 1.50 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

यह वारदात बालको थाना क्षेत्र के ग्राम तराईडांड (ग्राम पंचायत सोनगुड़ा) में मंगलवार देर रात घटी। पीड़ित शत्रुध्न दास (60 वर्ष) अपने परिवार के साथ खेती-किसानी के साथ घर में ही राशन दुकान चलाते हैं। रात करीब नौ बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने कमरों में सो गए थे। रात करीब एक बजे शत्रुध्न की नींद कुछ आवाज़ सुनकर खुली। उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने नकाबपोश युवकों का झुंड था, जिनके हाथों में कट्टे और चाकू थे।

डकैतों ने उन्हें कब्जे में लेकर पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। महिला और बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया। बदमाशों ने सभी के हाथ बांध दिए और हल्ला न मचाने की धमकी दी। इसके बाद घर की तलाशी लेकर आलमारी की चाबी मांगी और कीमती जेवर व नकदी लूट ली। जाते-जाते डकैतों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस में रिपोर्ट की गई तो जान से मार देंगे।

परिवार ने किसी तरह बंधन खोला और आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विजय दास पीड़ित परिवार के सदस्य: सभी युवक नकाबपोश थे, स्कार्फ और गमछा से चेहरा ढके हुए थे। उन्होंने तीन महिलाओं और एक बच्चे तक के गले में कट्टा अड़ा दिया था। वे किसी वाहन से नहीं आए थे और जाते वक्त दरवाजा बाहर से बंद कर गए।

नीतिश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा: डकैती का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल और बालको थाना पुलिस मिलकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *