कुम्हारी थाना क्षेत्र की घटना, दमकल की टीम ने पाया काबू
दुर्ग। आज सुबह करीब 10 बजे एक कोयले से भरी ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। ट्रक दुर्ग से रायपुर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में चलते-चलते उसमें आग भड़क उठी।
आग लगते ही चालक ने तुरंत वाहन रोककर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस हादसे में ट्रक का केबिन और कोयले की पूरी खेप जलकर राख हो गई। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। कुम्हारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














