• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रामानुजगंज में चोरों का तांडव, एक ही रात में तीन जगहों पर धावा
Image

रामानुजगंज में चोरों का तांडव, एक ही रात में तीन जगहों पर धावा

संजय रजक बलरामपुर। रामानुजगंज शहर में चोरों ने एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। पुलिस जहाँ हाल ही में हुई चोरी के मामलों को सुलझाने में जुटी थी, वहीं अब नई वारदातों ने उसकी परेशानी बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात चोरों ने लिटिल फ्लावर स्कूल में घुसकर करीब 15 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए। इसके अलावा, शहर के एक छोटे होटल में भी चोरों ने धावा बोलते हुए मिठाई और करीब 5 हजार रुपए उड़ा लिए।

इसी क्रम में, एक रजाई दुकान का ताला तोड़कर चोर वहां से सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत है।

फिलहाल रामानुजगंज पुलिस ने तीनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *