• Home
  • छत्तीसगढ़
  • विश्व मधुमेह दिवस पर अंबिकापुर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जाँच शिविर का आयोजन
Image

विश्व मधुमेह दिवस पर अंबिकापुर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जाँच शिविर का आयोजन

अंबिकापुर। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में लायंस क्लब और एसआरएस हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जाँच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में बीपी, शुगर, लिपिड प्रोफाइल और हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की गई, जिसमें आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान डायबिटीज़ स्क्रीनिंग वैन का शुभारंभ भी किया गया, जो नगर निगम के सभी 48 वार्डों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी और बीपी व शुगर की निशुल्क जांच भी करेगी। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
एसआरएस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. हर्षप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि डायबिटीज़ और बीपी की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने इन्हें साइलेंट किलर बताते हुए नियमित जांच, संतुलित भोजन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
महापौर मंजूषा भगत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान शहरवासियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मधुमेह की रोकथाम, नियंत्रण और उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *