• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अजीरमा बाजार के पास भीषण सड़क हादसा अल्टो और थार में आमने-सामने की टक्कर, गाड़ियां क्षतिग्रस्त
Image

अजीरमा बाजार के पास भीषण सड़क हादसा अल्टो और थार में आमने-सामने की टक्कर, गाड़ियां क्षतिग्रस्त

अंबिकापुर। नेशनल हाईवे-43 पर अजीरमा बाजार के पास शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिश्रामपुर मार्ग पर चल रही एक अल्टो कार और थार वाहन में जबरदस्त आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अल्टो कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं थार पलटकर सड़क किनारे जा गिरी।

हादसा भीषण होने के बावजूद दोनों गाड़ियों में सवार लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी सवारों को बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर एक वाहन के अचानक कट मारने से दोनों गाड़ियां जोरदार तरीके से टकरा गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *