सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब धान कटाई के दौरान एक खेत में मानव कंकाल मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह कंकाल गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में मिला है। कपड़ों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि यह चार महीने से लापता बुजुर्ग भिखम का कंकाल हो सकता है। भिखम जुलाई माह में अचानक गांव से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लिया और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही, हर पहलू पर जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ जारी है।














