• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पति ने 7 माह की गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, वीडियो वायरल
Image

पति ने 7 माह की गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, वीडियो वायरल

संजय रजक अंबिकापुर/सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही सात माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात दो दिन पहले की बताई जा रही है। आरोपी पति ने किसी बात को लेकर पत्नी की डंडे से इतनी बुरी तरह पिटाई की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वीभत्स कृत्य का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और वे इस निर्मम घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। सीतापुर थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *