• Home
  • छत्तीसगढ़
  • लकड़ी काटने के विवाद में सगे भाई की हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
Image

लकड़ी काटने के विवाद में सगे भाई की हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लकड़ी काटने की बात को लेकर हुए विवाद में एक छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी साहिल खान ने अपने बड़े भाई सफर खान के सीने पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह थाना पुलिस सक्रिय हुई और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को भी बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पूरी घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *