• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मस्जिद पर चला बुलडोजर, शिकायत के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
Image

मस्जिद पर चला बुलडोजर, शिकायत के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

कवर्धा। जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में स्थित एक अवैध मस्जिद को प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर हटा दिया। यह मस्जिद वर्ष 2019 में कांग्रेस शासनकाल के दौरान नियमों को दरकिनार कर बनाई गई थी। प्रस्ताव के विपरीत निर्माण होने को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों में नाराजगी थी।
ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कर अवैध निर्माण को चिन्हित किया और कार्रवाई का निर्णय लिया। निर्धारित तिथि पर एसडीएम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
प्रशासन ने बताया कि यह क्षेत्र बैगा आदिवासी बाहुल्य है और हटाए गए अवैध निर्माण के स्थान पर अब महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन किया है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *