• Home
  • छत्तीसगढ़
  • खरौद के एस.के. ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी, सोने की चैन से भरा बॉक्स लेकर फरार हुआ युवक
Image

खरौद के एस.के. ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी, सोने की चैन से भरा बॉक्स लेकर फरार हुआ युवक

जांजगीर-चांपा। खरौद गांव में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। एस.के. ज्वेलरी शॉप में एक अज्ञात युवक ग्राहक बनकर आया और मौका पाकर सोने की चैन से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक लाल रंग का बैग लेकर दुकान पहुंचा था। उसने करीब 20 मिनट तक सोने-चांदी की चैनें देखने के बहाने दुकानदार को उलझाए रखा। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी चैन से भरा बॉक्स उठाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बॉक्स में 10 से 15 नग सोने की चैनें रखी हुई थीं।

घटना के समय दुकान में दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे थे, जिनमें से एक व्यक्ति बॉक्स लेकर फरार हुआ। मामले की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी का फुटेज सभी थाना क्षेत्रों और सरहदी इलाकों में भेजा गया है, ताकि जल्द से जल्द उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *