Image

मोटरसाइकिल गोडाउन में भीषण आग, 25 बाइक जलकर खाक

कोरबा | बांगों थाना क्षेत्र के पोंडी उपरोड़ा में शनिवार देर रात मोटरसाइकिल के गोडाउन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे गोडाउन को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर रखी लगभग 25 मोटरसाइकिलें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। आग की तेज लपटें और धुआं उठते ही आसपास के दुकानदारों और रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की दमकल टीम और एरिकेशन का फायर ब्रिगेड दल मौके पर पहुंचा। दोनों टीमों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोडाउन में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे बुझाने में काफी समय लग गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गोडाउन संचालक को भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही बांगों पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने तेज कार्रवाई के लिए दमकल कर्मियों की सराहना की, वरना आग आसपास की अन्य दुकानों में भी फैल सकती थी।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *