• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पहलगाम हमले में 11 लोगों की जान बचाने वाले नजाकत अली पहुंचे अंबिकापुर, टीएस सिंहदेव ने किया सम्मानित
Image

पहलगाम हमले में 11 लोगों की जान बचाने वाले नजाकत अली पहुंचे अंबिकापुर, टीएस सिंहदेव ने किया सम्मानित

अंबिकापुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान 11 लोगों की जान बचाने वाले वीर नजाकत अली इन दिनों अंबिकापुर पहुंचे हुए हैं। बुधवार को उन्होंने प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से उनके निवास तपस्या में मुलाकात की। इस दौरान सिंहदेव ने नजाकत अली के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने नजाकत अली से उस भीषण घटना के बारे में विस्तार से चर्चा की, जिसमें उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना 11 लोगों को आतंकियों के बीच से सुरक्षित निकाला था। सिंहदेव ने नजाकत के इस अदम्य साहस की तारीफ करते हुए उन्हें शॉल और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे बहादुर नागरिकों को विशेष दर्जा और सम्मान मिलना चाहिए, जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपने प्राणों की परवाह नहीं करते।
टीएस सिंहदेव पूर्व उपमुख्यमंत्री नजाकत अली जैसे साहसी लोगों पर देश को गर्व है। उनके कार्यों से इंसानियत की मिसाल कायम हुई है। सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों को विशेष सम्मान दिया जाए।
सिंहदेव से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में नजाकत अली ने बताया कि उन्हें सिंहदेव से मिलकर बहुत खुशी हुई है और उनके कार्यों की सराहना के लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान वे प्रत्यक्षदर्शी थे और आतंकियों के बीच फंसे 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे।
नजाकत अली हर साल ठंड के मौसम में अंबिकापुर आकर कश्मीरी गर्म कपड़ों का व्यापार करते हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर में वे टूरिज्म व्यवसाय से जुड़े हैं।

नजाकत अली पहलगाम में वो पल बेहद डरावने थे, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। मेरी कोशिश थी कि किसी भी तरह उन 11 लोगों की जान बचाई जा सके। आज यहां आकर लोगों का प्यार और सम्मान देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *