• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी घोषित — सामाजिक एकता, शिक्षा और सेवा पर रहेगा फोकस
Image

सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी घोषित — सामाजिक एकता, शिक्षा और सेवा पर रहेगा फोकस

अंबिकापुर। भगवान परशुराम मंदिर सभागार में रविवार को सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेश तिवारी ने की। इसमें बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल के रूप में रामा पांडेय, आर.एन. अवस्थी, सत्येंद्र तिवारी, कौशलेंद्र पांडेय, आलोक दुबे, आई.बी. तिवारी, द्वितेन्द्र मिश्र और सत्येंद्र पांडेय को मनोनीत किया गया। मार्गदर्शक मंडल में जयराम मिश्र, ललितधर दुबे, बच्चू तिवारी, सुशील चतुर्वेदी, उपेंद्र तिवारी, अशोक दूबे, हेमंत तिवारी और सतीश तिवारी शामिल किए गए हैं।

संयोजक के रूप में निवासन अयंगर, चंद्रसेन तिवारी, सुजीत चतुर्वेदी, राजेश दुबे, विकास पांडेय, सतीश तिवारी और राजेश त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर एस.के. शुक्ला, अनिल तिवारी, देवेश शुक्ला, अरविंद मिश्र, प्रेमचंद तिवारी ‘लड्डू’, राधाकृष्ण दुबे, आनंद अवस्थी और पुरुषोत्तम मिश्र को मनोनीत किया गया।
सहसचिव पद पर सुनील तिवारी, ऋषि पांडेय, दीनानाथ तिवारी, राजेश शुक्ला, कृष्णानंद तिवारी, सुनील पांडे, अजय मिश्रा और संजय पांडेय का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष के रूप में मनोज तिवारी तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में पुष्पेंद्र मिश्र और अजीत तिवारी को दायित्व सौंपा गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिल तिवारी, राजेश पाठक, सुजीत तिवारी, रिंटू चौबे, अनिल दुबे, पंकज शुक्ल, अशोक पांडेय, मनोज मिश्रा, धर्मेंद्र दुबे, राज नारायण द्विवेदी, सूर्यनाथ तिवारी, प्रकाशमणि त्रिपाठी, विश्वजीत भारद्वाज और संतोष दुबे को मनोनीत किया गया। स्थल प्रभारी के रूप में आनंद उपाध्याय और चंद्रशेखर शर्मा तथा मीडिया प्रभारी के रूप में रूपेश दुबे, योगेश्वर पांडे और राहुल शुक्ला की नियुक्ति की गई।

महिला उपसमिति में संरक्षक इति चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में महिला अध्यक्ष माधुरी दुबे, सचिव रेणुका उपाध्याय और कोषाध्यक्ष सुधा तिवारी का चयन किया गया। चयनित सभी पदाधिकारियों का समाज के सदस्यों ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बैठक का संचालन सचिव विनोद तिवारी ने तथा आभार प्रदर्शन सहसचिव सुनील तिवारी ने किया। बैठक के दौरान समाज के विस्तार एवं मजबूती पर विचार व्यक्त किए गए।
जयराम मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता और संस्कार हैं, जिनका संरक्षण नई कार्यकारिणी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
ललितधर दुबे ने कहा कि समाज में युवाओं और महिलाओं की सहभागिता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
आलोक दुबे ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए शिक्षा, सेवा और संस्कार को बढ़ावा देना है।
वहीं अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के विकास, सहयोग और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेगी। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, महिला सदस्य और युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *