Image

कोई आरएसएस पर प्रतिबंध नहीं लगा सकता – अग्रवाल

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने के बयान पर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक ऐसा संगठन है जो देश की आज़ादी से पहले से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रहा है। अग्रवाल ने कहा आज तक कोई भी आरएसएस पर प्रतिबंध नहीं लगा सका और न ही कोई भविष्य में ऐसा कर पाएगा। बिहार में जनता और एनडीए सरकार मजबूती से खड़ी है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा अपनी वादों को पूरा करने के लिए 20 महीने का समय मांगा जाना हास्यास्पद है। अग्रवाल ने कहा उन्हें 20 महीने नहीं बल्कि 20 साल भी दे दिए जाएं, तब भी वे कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के 15 साल के शासनकाल में बिहार को ‘जंगलराज’ में बदल दिया गया था। अग्रवाल ने कहा अगर वही शासन लौटता है, तो राज्य फिर से लूटा जाएगा, माताओं-बहनों की इज्जत असुरक्षित होगी और व्यापारियों की दुकानें सुरक्षित नहीं रहेंगी। जो लोग जानवरों का चारा तक खा गए थे, सोचिए बाकी चीजों का क्या हाल करेंगे।

बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया कि बिहार की जनता अब सच जान चुकी है, इसलिए ‘जंगलराज’ की वापसी कभी नहीं होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार एक बार फिर से बनेगी।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *