• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ने वालों पर अब होगी एफआईआर
Image

सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ने वालों पर अब होगी एफआईआर

निगम व पुलिस प्रशासन सख्त, विशेष टीम का गठन

जगदलपुर। शहर की सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या को देखते हुए नगर निगम प्रशासन और पुलिस विभाग अब कड़े एक्शन के मूड में आ गए हैं। सोमवार को निगम प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक कर यह स्पष्ट किया कि अब सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ने वाले पशु मालिकों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।

निगम प्रशासन के अनुसार, लगातार सड़कों पर मवेशियों के आ जाने से दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ मवेशियों की भी जान जा रही है। ऐसे हालात को रोकने के लिए अब सख्त कदम उठाए जाएंगे।

निगम का बड़ा निर्णय

  • सड़क पर दिखने वाले आवारा मवेशियों को तुरंत कांजी हाउस ले जाया जाएगा।
  • शहर और पंचायत स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया है, जो आवारा मवेशियों की निगरानी करेगी।
  • पशु मालिकों पर भारी जुर्माना लगाने और जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

संजय पांडेय मेयर जगदलपुर ने कहा कि शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े कदम उठाना अब जरूरी हो गया है। सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *