• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ट्रांसफर आदेश का पालन नहीं करने पर पटवारी निलंबित
Image

ट्रांसफर आदेश का पालन नहीं करने पर पटवारी निलंबित

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने ट्रांसफर आदेश की अवहेलना करने पर राजस्व पटवारी पप्पू सोनी को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पप्पू सोनी, पटवारी तहसील राजपुर को तहसील सामरी में पदस्थ किया गया था। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर द्वारा कार्यालयीन आदेश क्रमांक 1366/का0गो०/अनु०अधि०/2025, दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को श्री सोनी को उनके पद से भारमुक्त किया गया था।

इसके बावजूद, आज दिनांक 04 नवंबर 2025 तक श्री सोनी द्वारा तहसील सामरी में पदभार ग्रहण नहीं किया गया। आदेश के परिपालन में लापरवाही एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को गंभीर मानते हुए कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने श्री सोनी को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि भविष्य में भी स्थानांतरण आदेशों की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *