• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जामगांव स्थित एमएसपी उद्योग में हादसाकन्वेयर बेल्ट में फंसने से फीटर लक्ष्मण साहू की मौत
Image

जामगांव स्थित एमएसपी उद्योग में हादसाकन्वेयर बेल्ट में फंसने से फीटर लक्ष्मण साहू की मौत

रायगढ़ । जामगांव स्थित एमएसपी उद्योग में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। उद्योग में फीटर का काम करने वाले लक्ष्मण साहू की कन्वेयर बेल्ट में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उद्योग परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मृतक लक्ष्मण साहू मुलमुला थाना क्षेत्र के अमोरा गांव का निवासी था। वह पिछले काफी समय से एमएसपी उद्योग में फीटर के रूप में कार्यरत था। रोज़ की तरह सोमवार को भी वह मशीन सेक्शन में अपना काम कर रहा था, तभी अचानक वह चलते हुए कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही असमय मृत्यु हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने उद्योग प्रबंधन और कर्मचारियों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मामले में चक्रधर नगर थाने में मर्ग कायम कर लिया गया है।

कर्मचारियों के अनुसार, उद्योग में सुरक्षा उपकरण और सतर्कता को लेकर कई बार लापरवाही की शिकायतें सामने आती रही हैं। हादसे के बाद मजदूरों में आक्रोश देखा गया और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई।

मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *