• Home
  • छत्तीसगढ़
  • खेत से मटर तोड़ने पर हैवानियत: 7 साल के मासूम को रस्सी से बांधकर पीटा
Image

खेत से मटर तोड़ने पर हैवानियत: 7 साल के मासूम को रस्सी से बांधकर पीटा

राजपुर। खेत से मटर तोड़कर खाने की मामूली गलती पर एक मासूम बच्चे के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय रास्ते में पड़ने वाले खेत से मटर तोड़ने पर आरोपी ने सात वर्षीय बच्चे को दौड़ाकर पकड़ा, फिर घर ले जाकर रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद बच्चे के परिजनों की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना 4 जनवरी की बताई जा रही है। लडुआ निवासी कृष्णनाथ टोप्पो का सात वर्षीय पुत्र, जो कक्षा दूसरी में पढ़ता है, गांव में स्कूल जाते समय पड़ोस में रहने वाले कपिल टोप्पो पिता मनबोध टोप्पो के खेत से मटर तोड़कर खाने लगा। इसी दौरान खेत मालिक की नजर बच्चे पर पड़ गई।
आरोप है कि कपिल टोप्पो ने बच्चे को दौड़ाकर पकड़ा और उसे अपने घर ले जाकर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद मासूम की बेरहमी से पिटाई की गई। घटना से बच्चा दहशत में है और शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *