• Home
  • छत्तीसगढ़
  • घुमाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार — सीतापुर पुलिस ने भेजा जेल
Image

घुमाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार — सीतापुर पुलिस ने भेजा जेल

सीतापुर (सरगुजा)। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय युवक ने 23 वर्षीय युवती को घुमाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चलता के हर्राटिकरा निवासी इंदल साय किंडो (24) युवती को अपने साथ घुमाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गया। वहाँ उसने पहले शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालते हुए मारपीट की, और विरोध करने पर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को नाले में धकेलकर मौके से फरार हो गया।

घायल पीड़िता ने किसी तरह ग्रामीणों और फोन के माध्यम से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

सूचना मिलने पर सीतापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और उसके बयान के आधार पर आरोपी इंदल साय किंडो के खिलाफ बीएनएस की मारपीट, अनाचार सहित अन्य धाराओं के तहत नामजद एफआईआर दर्ज की।

थाना प्रभारी सी.आर. चंद्रा ने बताया कि मामला गंभीर होने के कारण पुलिस टीम गठित कर आरोपी की घेराबंदी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया है, वहीं पूरे मामले की आगे जांच जारी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *