• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एनएच-343 बाइपास निर्माण का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर खास जोर
Image

एनएच-343 बाइपास निर्माण का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर खास जोर

अम्बिकापुर | जिले के प्रभारी सचिव एवं लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मंगलवार को शहर में जारी विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संजयनगर से रजपुरी खुर्द तक बन रहे एनएच-343 बाइपास की प्रगति का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने निर्माण गुणवत्ता, कार्य की गति और व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य हर हाल में पूरा करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

जानकारी के अनुसार एनएच-343 बाइपास 13.700 किमी लंबा होगा। इसमें 19 पाइप पुलिया और 7 बॉक्स पुलिया का निर्माण प्रस्तावित है। बाइपास बनने से शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुधरेगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता (रा.रा.) रायपुर ज्ञानेश्वर कश्यप, अधीक्षण अभियंता जे.पी. तिग्गा, कार्यपालन अभियंता आर.डी. ताम्ब्रे, सहायक अभियंता निखील लकड़ा तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *