• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर में कारोबारी से 20 लाख की सनसनीखेज लूट, जानलेवा हमले के बाद बदमाश फरार
Image

अंबिकापुर में कारोबारी से 20 लाख की सनसनीखेज लूट, जानलेवा हमले के बाद बदमाश फरार

अंबिकापुर। शहर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश मोड़ के पास देर रात एक बड़ी और सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। मोबाइल कंपनी के डीलर एवं अग्रवाल इंटरप्राइजेज इंद्रप्रस्थ (राम मंदिर क्षेत्र) के संचालक अनिल अग्रवाल पर बदमाशों ने घात लगाकर जानलेवा हमला किया और उनसे लगभग 20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार अनिल अग्रवाल मोबाइल कंपनी के सब-डीलरों से करीब 20 लाख रुपये की कलेक्शन कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने कैलाश मोड़ के पास उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। मौके का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने नकदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में घायल कारोबारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
दिनदहाड़े और रिहायशी इलाके के पास हुई इस बड़ी लूट की वारदात से शहर के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है तथा बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *