• Home
  • छत्तीसगढ़
  • चलती कार में लगी अचानक आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Image

चलती कार में लगी अचानक आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर–विश्रामपुर रोड पर देर रात बड़ा हादसा होते–होते टल गया। होलीक्रॉस स्कूल के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोककर बाहर छलांग लगाई और अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक वाहन सूरजपुर से अम्बिकापुर की ओर आ रहा था। रात करीब 12 बजे इंजन से अचानक धुआँ उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची, वाहन जलकर खाक हो चुका था। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *