• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नशीले इंजेक्शन का सप्लायर चढ़ा आबकारी उड़नदस्ता टीम के हत्थे
Image

नशीले इंजेक्शन का सप्लायर चढ़ा आबकारी उड़नदस्ता टीम के हत्थे

भगवानपुर खुर्द निवासी अनीश तिग्गा से 84 नशीले इंजेक्शन जब्त, जेल भेजा गया आरोपी

संजय रजक अंबिकापुर। सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को टीम ने एक और नशीले इंजेक्शन सप्लायर को धर दबोचा।

मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर खुर्द तालाब के पास घेराबंदी कर टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अनीश तिग्गा, निवासी भगवानपुर खुर्द बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास रखे थैले से 42 नग REXOGESIC इंजेक्शन और 42 नग AVIL इंजेक्शन बरामद किए गए। जब्त इंजेक्शनों की कीमत करीब 42 हजार रुपए आंकी गई है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल दाखिल करने का आदेश प्राप्त हुआ।

इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार पर सख्त निगरानी और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक तेजराम केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह और अंजू एक्का की सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *