• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शराबी पति ने पत्नी की पत्थर व डंडे से पीट-पीटकर हत्या, शव को कुएं में छिपाया; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Image

शराबी पति ने पत्नी की पत्थर व डंडे से पीट-पीटकर हत्या, शव को कुएं में छिपाया; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सूरजपुर। चांदनी थाना क्षेत्र सूरजपुर जिले के दूरस्थ पहाड़ी व वनांचल क्षेत्र में स्थित चांदनी थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नवाटोला के माझापारा निवासी अशोक रजक ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी देवकुमारी की पत्थर और डंडे से निर्ममता पूर्वक पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पत्नी के शव को घर के कुएं में फेंककर ऊपर से पुआल ढंक दिया।

जानकारी के अनुसार अशोक रजक अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। वह अत्यधिक शराब का सेवन करता था, जिसके चलते आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। बीती रात भी शराब को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और आरोपी अशोक बेकाबू हो गया। गुस्से में उसने पहले बांस के डंडे और फिर मसाला पीसने वाले पत्थर से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय तीनों बच्चे घर में ही थे। जब उन्होंने विवाद रोकने की कोशिश की तो शराबी पिता ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसके बाद बच्चे किसी तरह वहां से भाग निकले। अगले दिन सुबह बड़े बेटे ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मां की तलाश के दौरान जब उन्होंने कुएं में झांका तो देवकुमारी का शव पानी में तैरता मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा व पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की। इस वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *