• Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, शव को दफनाकर छिपाया राज — पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Image

प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, शव को दफनाकर छिपाया राज — पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुख्य बातें

मृत युवती अंबिकापुर में रहकर पढ़ाई करती थी।

कुछ माह पहले लापता हुई थी, परिजनों ने गांधीनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में प्रेमी ने हत्या और शव दफनाने की बात कबूल की।पुलिस ने चिरगा नाला के पास से नरकंकाल बरामद किया।आरोपी गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

संजय रजक अंबिकापुर। सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को दफन कर दिया। घटना बतौली थाना क्षेत्र के चिरगा नाला के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मृत युवती अंबिकापुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ माह पहले वह अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने गांधीनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

लंबे समय तक युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर गांधीनगर पुलिस ने जांच तेज की। सोमवार को पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रेमी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान प्रेमी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए हत्या की बात कबूल की।

आरोपी ने बताया कि कुछ माह पहले उसने प्रेमिका की हत्या कर बतौली थाना क्षेत्र के चिरगा नाला के पास शव को दफनाया था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खोदाई कर युवती के नरकंकाल को बरामद किया।

सरगुजा पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *