• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कोहरे में पेड़ से टकराई तिरुपति दर्शन जा रही बस, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल
Image

कोहरे में पेड़ से टकराई तिरुपति दर्शन जा रही बस, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

अंबिकापुर। तिरुपति दर्शन के लिए जा रही एक यात्री बस गुरुवार तड़के घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। यह हादसा तारागांव–उदयपुर मार्ग पर अंबिकापुर के पास हुआ, जिसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय कोहरा अत्यधिक घना था, जिससे चालक को सड़क पर आगे दिखाई नहीं दिया और बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और दृश्यता कम होना बताया जा रहा है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *