• Home
  • छत्तीसगढ़
  • धान खरीदी व्यवस्था पर सीतापुर विधायक सक्रियसभी धान खरीदी केंद्र अध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्षों की वर्चुअल मीटिंग, दिए आवश्यक निर्देश
Image

धान खरीदी व्यवस्था पर सीतापुर विधायक सक्रियसभी धान खरीदी केंद्र अध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्षों की वर्चुअल मीटिंग, दिए आवश्यक निर्देश

संजय रजक सीतापुर। धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए मंगलवार देर शाम सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधानसभा क्षेत्र के सभी धान खरीदी केंद्र अध्यक्षों एवं भाजपा मंडल अध्यक्षों की वर्चुअल मीटिंग ली। बैठक में उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश जारी किए।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करेगी, जो 31 जनवरी तक जारी रहेगी।

विधायक ने दिए प्रमुख निर्देश

  • धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • सभी केंद्रों में फ्लेक्स लगाया जाए, जिसमें खरीदी की तारीख, दर और शासन के नियम स्पष्ट रूप से लिखे हों।
  • किसानों के बैठने के लिए चांदनी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
  • धान बोरा पलटी करने के लिए किसानों से कोई अतिरिक्त राशि न ली जाए।
  • केंद्रों में लेबर की कमी न हो, इसकी भी निगरानी की जाए।
  • किसानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए ताकि समस्या होने पर तत्काल शिकायत और समाधान हो सके।
  • केंद्राध्यक्षों को खरीदी केंद्रों में सक्रिय रहने के निर्देश—ताकि व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहे।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि धान खरीदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वपूर्ण योजना है, जिसका लाभ हर किसान तक पहुंचेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे स्वयं विधानसभा क्षेत्र के सभी धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था पर नजर रखेंगे और समय-समय पर निरीक्षण भी करेंगे, ताकि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *